PAK को परेशान कर टॉप T20I रैंकिग के करीब पहुंचीं इंडियन बॉलर, अब चंद कदम दूर है मंजिल

ICC Womens T20I Bowling Ranking: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया में पाकिस्तान को धूल चटाई, इसमें श्री चरानी का अहम योगदान रहा. इस परफॉर्मेंस की बदौलत वो आईसीसी वुमेंस T20I बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गईं

Shree Charani AI

AI Image

Shree Charani Close To Top T20I Bowling Ranking: भारत की उभरती हुई बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी वुमेंस T20I बॉलिंग रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. 14 जून को एजबेस्टन में भारत के ग्रुप ए के मैच के दौरान 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लेने के बाद ये युवा गेंदबाज 5 पोजीशन ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गईं.

विज्ञापन

लिंसे स्मिथ सबसे आगे

श्री चरानी के शानदार प्रदर्शन से भारत को 64 रनों की बड़ी जीत मिली और उनकी रेटिंग करियर के बेस्ट रेटिंग 728 पॉइंट्स तक पहुंच गई. अब वो इंग्लैंड की स्पिनर लिंसे स्मिथ से सिर्फ 5 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं, जो 733 पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा को भी फायदा

भारत की दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ, जो 5 पोजीशन ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गईं. दीप्ति ने अपने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लेने का शानदार स्पेल किया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता. उनकी इस परफॉर्मेंस से पाकिस्तान की टीम 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 106 रनों पर ऑलआउट हो गई. साथ ही, उन्होंने वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी की तरफ से बेस्ट बॉलिंग फिगर का नया रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

आईसीसी वुमेंस टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1इंग्लैंडलिंसे स्मिथ 733
2भारतश्री चरानी728
3इंग्लैंडलॉरेन बेल727
4 इंग्लैंडचार्ली डीन 723
5भारतदीप्ति शर्मा720
6दक्षिण अफ्रीकानोंकुलेको म्लाबा 719
7पाकिस्तानसादिया इकबाल 716
8इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन 713
9ऑस्ट्रेलियाएनेबेल सदरलैंड699
10पाकिस्ताननाशरा संधू 680

चरानी की बेहतरीन गेंदबाजी

पाकिस्तान की पारी को ढहाने में श्री चरानी ने अहम रोल अदा किया. 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आईं श्री चरानी ने शुरुआत में ही कामयाबी हासिल की, जब सायरा जबीन का शॉट गलत टाइमिंग की वजह से हवा में गया और हरमनप्रीत कौर ने आसानी से कैच पकड़ लिया. बाद में उन्होंने नतालिया परवेज को आउट किया, जो पिच पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में इनफील्ड को पार नहीं कर पाईं. इसके बाद उन्होंने अपना तीसरा विकेट तब लिया जब रामीन शमीम की गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई और श्रेयंका पाटिल ने शानदार कैच लपका.

विज्ञापन

डेब्यू सीरीज में दिखाया दम

पिछले साल इंग्लैंड में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से श्री चरानी ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.52 रहा है. इंग्लैंड में अपनी पहली T20I सीरीज में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ