NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी

NZ W vs SL W: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 महिला विश्व कप में 16 जून को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया

NZ W vs SL W: Image Credit/ X

NZ W vs SL W: Image Credit/ X

NZ W vs SL W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रीलंका की ओर से नीलाक्षिका सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. श्रीलंका ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 150 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज इसाबेला गेज ने 3 गेंदों में 4 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया प्लिमर भी खासा प्रभावित नहीं कर पाईं. उन्होंने 22 गेंदों में 18 रन बनाए. इसके बाद कप्तान मेली केर ने मोर्चा संभाला और 36 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि सोफी डिवाइन ने 30 गेंदों में 45 रन बनाए.

विज्ञापन

अंत में मैडी ग्रीन ने 13 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली थी. श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

श्रीलंका ने मारी बाजी

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका महिला टीम ने 19.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हालांकि श्रीलंका को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने ने 19 गेंदों में 17 और कप्तान चमारी अथापथ्थु ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हर्षिता समरविक्रमा ने 9 गेंदों में 5 और हसिनी परेरा ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए थे.

अंत में नीलाक्षिका सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा. वहीं, कौशिनी नुत्यंगना ने 14 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर श्रीलंका को 5 विकेट से जीत दिलाने में मदद की. न्यूजीलैंड की ओर से नेन्सी पटेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ