---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी के लिए आज है करो या मरो वाला मुकाबला, बल्ले से देना चाहेंगे आलोचकों को करारा जवाब

Team India: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के कारण ही वैभव सूर्यवंशी अभी इंडिया ए की टीम का हिस्सा हैं. जहां पर उनका प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में अफगानिस्तान ए के खिलाफ चौथे मुकाबले में सूर्यवंशी अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे.

---विज्ञापन---

Team India: इंडिया ए की टीम फिलहाल ट्राई सीरीज में बहुत ही मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है. फाइनल मुकाबले में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए इंडिया ए की टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे अफगानिस्तान की टीम का फाइनल खेलने का सपना लगभग टूट सके. इस मुकाबले में सभी की नजरें इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ऊपर होने वाली है. सूर्यवंशी ने पिछले 3 मुकाबलों में बहुत ज्यादा निराश किया है. 

वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहने वाली है नजरें  

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. ट्राई सीरीज में सभी वैभव के बल्ले से बड़ा स्कोर देखना चाहते थे, लेकिन पहले 3 मैचों में ऐसा नहीं हो सका. श्रीलंका ए के खिलाफ दोनों मैचों में वैभव ने 14 और 21 रन ही बनाए. वहीं अफगानिस्तान ए के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव ने 44 रन बनाए थे. ऐसे में अफगानिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ा स्कोर सभी देखना चाहते हैं. अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया हारी, तो उनका इस ट्राई सीरीज में सफर आज ही खत्म हो जाएगा. ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के शुरू होने से पहले वैभव के पास खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका होने वाला है. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी

सूर्यवंशी को करना होगा खुद को साबित 

इस सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. अगर अफगानिस्तान ए के खिलाफ सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ा स्कोर आया, तो कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें पहले मैच में ही इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दे सकते हैं. वहीं अगर वैभव के बल्ले से रन नहीं आए, तो उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. टीम इंडिया आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के दौरे पर भी जाने वाली है. जहां पर भी वैभव सूर्यवंशी टी-20 टीम का हिस्सा हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PAK को परेशान कर टॉप T20I रैंकिग के करीब पहुंचीं इंडियन बॉलर, अब चंद कदम दूर है मंजिल

First published on: Jun 17, 2026 08:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola