ICC Women’s T20I Rankings: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (7 जुलाई) को महिला टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी कर दी. नई महिला टी20 रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने एक बार फिर बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है. वहीं, भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.
बेथ मूनी ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेथ मूनी फिर से दुनिया की नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गई हैं. मूनी ने 785 रेटिंग अंकों के साथ अपने करियर में पांचवीं बार रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल को से नंबर-1 का स्थान छिना है. जॉर्जिया अब 779 रेटिंग पॉइंट्स दूसरे नंबर पर खिसक गई है. मूनी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47.60 की औसत और 142.51 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया.
इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी मिला. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.
टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल
ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की तीन बल्लेबाजों ने टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखी है. भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 746 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा 717 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 667 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं.
साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट तीसरे और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज चौथे स्थान पर कायम हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स ने तीन स्थान की छलांग लगाकर 11वां और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट ने पांच स्थान की बढ़त के साथ 16वां स्थान हासिल किया है.
गेंदबाजी में श्री चरणी का दबदबा बरकरार
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच मैचों में 14 विकेट हासिल करने वाली भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बनी हुई हैं. शानदार प्रदर्शन के चलते चरणी को आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भी जगह मिली. हालांकि, गेंदबाजों की रैंकिंग में उपविजेता इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जबरदस्त फायदा देखने को मिला है. सोफी एक्लेस्टोन एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं.
वहीं, लॉरेन बेल पांचवें और लिंसे स्मिथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका की मारिजैन कैप चार स्थान की छलांग लगाकर पहली बार टॉप-10 में शामिल हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ अब 15वें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, नए विवाद ने मचाई हलचल, जानें पूरा मामला
ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी हुए बदलाव
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में इंग्लैंड की फ्रेया केम्प ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने 31 स्थान की बढ़त हासिल करते हुए 27वां स्थान हासिल किया है. फ्रेया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 44 रन बनाए थे और सेमीफाइनल में अहम विकेट भी अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि पाकिस्तान की फातिमा सना एक पायदान नीचे 7वें स्थान पर खिसक गईं. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अब भी टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: तीसरे टी20 में भी हारी टीम इंडिया तो श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा सबसे बड़ा ‘कलंक’, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines