दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, नए विवाद ने मचाई हलचल, जानें पूरा मामला

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अभिषेक को हाईकोर्ट का रुख क्यों करना पड़ा. आइए समझते हैं.

Cricket News - 2026-07-07T183244.418
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का अभिषेक शर्मा हिस्सा हैं. अब तक खेले गए दो मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 1 अर्धशतक भी जमाया है. वहीं, अब अभिषेक शर्मा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट गए हैं. उन्होंने याचिका दायर की है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. Image Source: X

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने दायर की याचिका

अभिषेक शर्मा ने दायर की याचिका2 / 6

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचकर हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सहमति के बिना उनके नाम, तस्वीर का इस्तेमाल AI से जुड़ी हुई चीजों में ना किया जाए. उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो रहा है, जो AI से बनी है. Image Source: X

विज्ञापन

कोर्ट को पेश किए सबूत

कोर्ट को पेश किए सबूत3 / 6

उन्होंने अपनी तस्वीरों के लिंक भी कोर्ट में पेश किए हैं. अभिषेक ने ये दावा किया है कि AI का इस्तेमाल कर उनकी शक्ल और नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कोर्ट से ये बंद करने की मांग की है. Image Source: X

कोर्ट ने साफ-साफ सबूत देने को कहा

कोर्ट ने साफ-साफ सबूत देने को कहा4 / 6

उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा कि ऑनलाइन दुनिया में व्यक्तिगत अधिकार और मानहानि के बीच बहुत उलझन है. इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट की जज ज्योति सिंह ने अभिषेक के वकील को और साफ-साफ सबूत (स्क्रीनशॉट्स) जमा करने के लिए कहा है. Image Source: X

विज्ञापन

अभिषेक शानदार फॉर्म में

अभिषेक शानदार फॉर्म में5 / 6

अभिषेक शर्मा फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका निभा रहे हैं. दोनों ही मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. Image Source: X

59 रनों की शानदार पारी

59 रनों की शानदार पारी6 / 6

अभिषेक ने पहले मैच में 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 43 रन बनाए थे. अब 7 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में सभी की निगाहें अभिषेक पर टिकी हुई हैं. वह इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन