हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T20 Women's World Cup 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, जून में होगा भारत-पाक का महामुकाबला

ICC T20 Women’s World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से साल 2026 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
ICC T20 Women's World Cup 2026

ICC T20 Women’s World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से नए विश्व कप को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अगले साल 2026 इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप खेला जाएगा. इसकी शुरुआत 12 जून से होगी और पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को होगा. आपको बता दें इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है. इस टूर्नामेंट के लिए 6-6 टीमों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं. आइए आपको भी दिखाते हैं पूरा शेड्यूल.

भारत और पाक का मुकाबला कब होगा?

महिला टी20 विश्व कप में एक बार फिर से दर्शकों को भारत और पाकिस्तान के मैच का रोमांच देखने को मिलेगा. ग्रुप 1 में दोनों टीमों को जगह दी गई है. इनके अलावा ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें भी शामिल हैं. ये खास मुकाबला 14 जून, रविवार के दिन एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर होगा.

विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल

दिनांक मैच स्थान
शुक्रवार, 12 जून इंग्लैंड बनाम श्रीलंका एजबेस्टन
शनिवार, 13 जून क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार, 13 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार, 13 जून वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल
रविवार, 14 जून क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर एजबेस्टन
रविवार, 14 जून भारत बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन
मंगलवार, 16 जून न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका हैम्पशायर बाउल
मंगलवार, 16 जून इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर हैम्पशायर बाउल
बुधवार, 17 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर हेडिंग्ले
बुधवार, 17 जून भारत बनाम क्वालीफायर हेडिंग्ले
बुधवार, 17 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन
गुरुवार, 18 जून वेस्टइंडीज़ बनाम क्वालीफायर हेडिंग्ले
शुक्रवार, 19 जून न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर हैम्पशायर बाउल
शनिवार, 20 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर हैम्पशायर बाउल
शनिवार, 20 जून पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर हैम्पशायर बाउल
शनिवार, 20 जून इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर हेडिंग्ले
रविवार, 21 जून वेस्टइंडीज़ बनाम श्रीलंका ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
रविवार, 21 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
मंगलवार, 23 जून न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
मंगलवार, 23 जून श्रीलंका बनाम क्वालीफायर ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
मंगलवार, 23 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेडिंग्ले
बुधवार, 24 जून इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
गुरुवार, 25 जून भारत बनाम क्वालीफायर ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
गुरुवार, 25 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शुक्रवार, 26 जून श्रीलंका बनाम क्वालीफायर ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
शनिवार, 27 जून पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शनिवार, 27 जून वेस्टइंडीज़ बनाम क्वालीफायर ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
शनिवार, 27 जून इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड द ओवल
रविवार, 28 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
रविवार, 28 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
मंगलवार, 30 जून टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1) द ओवल
गुरुवार, 2 जुलाई टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2) द ओवल
रविवार, 5 जुलाई टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

ये भी पढ़िए- IND vs ENG: शुभमन गिल को ढूंढने होंगे इन 3 सवालों के जवाब, तभी पूरा होगा सीरीज जीतने का ख्वाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola