IND vs AUS: भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। मैच के अंत में हार्दिक पांड्या ने एडम जंपा को लगातार 2 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। जिसे देखकर ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर और विराट कोहली झूम उठे।
हार्दिक पांड्या ने जड़ा गगनचुंबी छक्का
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 265 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली। उनका साथ देते हुए श्रेयस अय्यर ने भी अहम 45 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए। पांड्या की इस पारी में 3 शानदार छक्के भी शामिल थे। एडम जंपा को अंत में पांड्या ने 2 लगातार छक्के जड़े। जिसे देखकर भारतीय ड्रेसिंग रूम का पूरा माहौल ही बदल गया। विराट कोहली और गौतम गंभीर इन 2 छक्को को देखकर झूम उठे।
टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं साल 2017 में भारत को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। उस मुकाबले की विजेता टीम के साथ टीम इंडिया 9 मार्च को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया फाइनल मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित के धांसू शॉट से जमीन पर धड़ाम से गिरे अंपायर, बाल-बाल बची जान, हिटमैन का रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines