Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 टीमों का स्क्वॉड सामने आ चुका है लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। वहीं, अब चैंपियंस ट्रॉफी का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के सबसे सफल और पूर्व कप्तान एमएस धोनी दिखाई दे रहे हैं।
नए अवतार में दिखे धोनी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें एमएस धोनी बर्फीले पहाड़ों पर दिख रहे हैं। इसमें धोनी खुद को कूल करने के लिए बहुत सारी बर्फ का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी को कहते हुए सुना जा सकता था कि “जब कैप्टन था तो कूल रहना आसान था लेकिन फैन बनकर चैंपियंस ट्रॉफी को देखना नहीं।” धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए धाकड़ खिलाड़ी ने किया टेस्ट डेब्यू, सैम कोंस्टास का कटा पत्ता
धोनी की कप्तानी भारत ने जीता था आखिरी बार खिताब
चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के बाद हो रही है। साल 2017 में आखिरी बार ये टूर्नामेंट खेला गया था। इस दौरान पाकिस्तान ने फाइनल में भारतीय टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम इंडिया ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। साल 2013 में जब धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे तो ये खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मैच
19 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरु 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: खत्म हुआ अटकलों का दौर, पाकिस्तान इस दिन घोषित करेगा अपनी टीम
संबंधित खबरें
बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
14 mins agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
54 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
1 hr agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
1 hr agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines