SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए धाकड़ खिलाड़ी ने किया टेस्ट डेब्यू, सैम कोंस्टास का कटा पत्ता

Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश इंगलिस को डेब्यू करने का मौका मिला है।

SL vs AUS

SL vs AUS

Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम अब श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक धाकड़ खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले सैम कोंस्टास को टीम से बाहर रखा गया है। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जोश इंगलिस ने किया टेस्ट डेब्यू

विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। अभी तक इंग्लिस को वनडे और टी20 क्रिकेट में खेलते हुए देखा गया था। अब इंगलिस ऑस्ट्रेलिया के मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इंगलिस ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 वनडे और 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में बल्लेबाजी करते हुए जोश इंगलिस ने 521 रन और टी20 में 706 रन बनाए हैं। टी20 में जोश 2 शतक भी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सैम कोंस्टास को नहीं मिला मौका

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने अपना धमाकेदार डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में सैम ने टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जमकर रन बनाए थे, लेकिन अब श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से सैम कोंस्टास को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ