3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाकिस्तान में कप्तानी का अजीबोगरीब खेल जारी

पाकिस्तान में कपड़ों की तरह क्रिकेट टीम के कप्तान बदले जाते हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि 3 सालों में हुए बड़े उल्टफेर इस बात की गवाही दे रहे हैं. पीसीबी कभी बाबर आजम तो कभी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है. लेकिन कोई भी अब तक टीम के लिए अच्छी कप्तानी नहीं कर सका.

Babar Azam/ Image Credit: ANI

Babar Azam/ Image Credit: ANI

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आए दिन नए बदलाव होना कोई नई बात नहीं है. एक समय पाकिस्तान की टीम विश्व में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती थी. लेकिन अब पाकिस्तान का हाल बेहाल है. कब किसे कप्तान बना दिया जाए, ये पीसीबी के अलावा शायद कोई नहीं जानता. कई पूर्व दिग्गज यहां तक कह चुके हैं कि पाकिस्तान में कपड़ों की तरह कप्तान बदले जाते हैं. हालांकि उनका ये कहना गलत नहीं है. क्योंकि पाकिस्तान ने 3 साल में 8 कप्तान बदल दिए हैं. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने 3 साल में बदल दिए 8 कप्तान

नवंबर 2023 में पाकिस्तान टीम में कप्तान बदलने का सिलसिला जारी हुआ. इसके बाद आज तक ये रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली शर्मनाक हार के बाद बाबार आजम ने तीनों ही प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन

इसके बाद नवंबर 2023 में ही शाहीन अफरीदी को नया टी-20 कप्तान बनाया गया. हालांकि वह ज्यादा दिनों तक कप्तानी नहीं कर सके और अफरीदी ने मार्च 2024 में पाकिस्तान की टी-20 कप्तानी छोड़ दी. फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को पाकिस्तान का नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया. हालांकि इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद बाबर आजम ने फिर से कप्तानी छोड़ दी, क्योंकि उनकी काफी आलोचना हुई थी. मार्च 2025 एशिया कप से पहले सलमान अली आगा पर पीसीबी ने भरोसा जताया.

विज्ञापन

हालांकि वह भी अपनी कप्तानी में खासा कमाल नहीं कर पाए और इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 3 मैच में लगातार हराकर एशिया कप का खिताब जीता. इसके बाद सलमान को कप्तानी से नहीं हटाया गया और उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भरोसा जताया गया. लेकिन पाकिस्तान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. आखिरकार अक्टूबर 2026 में सलमान को टीम से निकालने के अलावा कप्तानी भी छीन ली गई.

विज्ञापन

अब युवा खिलाड़ी को दी गई जिम्मेदारी

सलमान अली आगा के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने युवा खिलाड़ी साहिबजादा फरहान को नया टी-20 कप्तान बनाया है. हालांकि पाकिस्तान की कप्तानी संभालने से कुछ दिन पहले ही उन्हें भारत के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 गोल्ड मेडल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिरकार फरहान की दाल कब तक गलती है? इस तरह पाकिस्तान ने पिछले 3 सालों में 8 टी-20 कप्तान बदल दिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ