IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। जहां पर स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। वहीं टीम इंडिया बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी है।
टीम इंडिया इस कारण काली पट्टी पहन कर मैदान पर उतरी
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी काली पट्टी पहने हुए हैं. जिसका कारण सभी भारतीय फैंस जानना चाहते हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसका कारण बता दिया है। दरअसल 3 मार्च को भारत ने घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार पद्माकर शिवालकर को 84 वर्ष की उम्र में खो दिया।
शिवालकर को सम्मान देने के लिए ही भारतीय खिलाड़ियों ने कंधे पर काली पट्टी पहनी हुई है। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शिवालकर ने 124 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19.69 की औसत से कुल 589 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इस दौरान उन्होंने 42 बार 5 विकेट हॉल और 13 बार 10 विकेट हॉल भी लिया था। बल्ले के साथ उन्होंने 515 रन बनाए थे।
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर सांघा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: फिर से टॉस की बाजी हार गए रोहित शर्मा, क्या टीम इंडिया उठा पाएगी ‘फायदा’
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
7 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines