ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। इस बीच आईसीसी का एक दल पाकिस्तान के दौरे पर तैयारियों की समीक्षा करने के पहुंचा है। इस दौरे के बाद ही माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना शेड्यूल जारी करेगा।
आईसीसी का दल पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान में टूर्नामेंट की तैयारियों को देखने के लिए 5 सदस्यों का आईसीसी का एक दल 17 सितंबर की देर रात कराची पहुंच चुका है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह दल पहले कराची में स्टेडियम और होटल का मुआयना करेगा। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बैठक कर पूरी जानकारी ली जाएगी। इस दौरान इस बात पर भी चर्चा हो सकती है कि भारतीय टीम की सुरक्षा किस तरह होगी और उनके लिए क्या हाइब्रिड मॉडल की व्यवस्था को अपनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- ‘मेरे ज्यादा झगड़े हुए..’ खास इंटरव्यू में गौतम गंभीर-विराट कोहली की मजेदार बाचतीत, फैंस हुए गदगद
पाकिस्तान में छाए विराट कोहली
सोशल मीडिया पर विराट कोहली फैंस क्लब की ओर से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का एक पोस्टर जारी किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का इस बार स्टार स्पोर्ट्स ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि स्टार स्पोर्ट्स ने अपने पोस्टर में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी छापने के बजाय भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को अपने पोस्टर में जगह दी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि स्टार स्पोर्ट्स ने ये पोस्टर पाकिस्तान में लगाए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 के एशिया कप में 183 रन की जबरदस्त पारी खेल कर टीम इंडिया को 330 रन का बड़ा टारगेट चेज कराया था। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 3 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, टी-20 फॉर्मेट में भी पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 5 अर्धशतक मारे हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘गाली देगा…’, ये कहते हुए ट्रक ड्राइवर से लड़ गए थे गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- जुगराज सिंह: कभी बॉर्डर पर बेचा पानी, पिता थे कुली; अब भारत को जिता दी चैंपियंस ट्रॉफी
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines