जुगराज सिंह: कभी बॉर्डर पर बेचा पानी, पिता थे कुली; अब भारत को जिता दी चैंपियंस ट्रॉफी

Jugraj Singh: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जुगराज सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए एक गोल दागा और चीन को हराने में मदद की। जुगराज सिंह की कहानी काफी संघर्ष भरी है। उन्होंने कभी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पानी की बोतलें तक बेची थी।

Jugraj Singh

Jugraj Singh: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया और मेजबान चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। फाइनल में मुकाबला टक्कर का खेला गया। भारत की ओर से जुगराज सिंह एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 51वें मिनट में गोल दाग कर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की। हालांकि जुगराज सिंह की कहानी काफी संघर्ष भरी है। टीम इंडिया में कदम रखने से पहले उन्होंने पानी तक बेचने का काम किया है।

विज्ञापन

जुगराज सिंह का संघर्ष

जुगराज सिंह का जन्म पंजाब के अटारी में हुआ था। अटारी भारत और पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। जिंदगी के शुरुआती दौर में जुगराज सिंह के परिवार की हालत काफी खराब थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पानी की बोतलें तक बेंचने पड़े। उनके पिता भी कुली का काम करते थे। उन्होंने अपने परिवार की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलने का सपना देखा। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेला। अब उन्होंने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को अपने गोल के दम पर खिताब भी जिताया।

विज्ञापन

2016 में चमकी किस्मत

जुगराज सिंह ने शमशेर सिंह और चतारा सिंह को अपना आइडल माना। क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी भी जुगराज सिंह के गांव के ही थे। साल 2011 में जुगराज का चयन पीएनबी के लिए हुआ, जहां उन्हें 3500 रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलते थे। इसके बाद साल 2016 में उनकी भारतीय नौसेना में एंट्री होती है। उन्हें पैटी ऑफिसर का पद दिया जाता है। इस दौरान उन्हें 35 हजार रुपये मिलते थे। इस नौकरी के बाद जुगराज सिंह के घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया। जुगराज सिंह ने पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जिताने में मदद की थी। इन दिनों वह भारतीय हॉकी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी में से एक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ