हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, 4 भारतीय समेत 18 दिग्गजों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसको लेकर सभी टीमें जमकर तैयारियों में जुटी हैं. इसी बीच आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
Womenटs T20 World Cup 2026 Match Officials

ICC Women’s T20 World Cup 2026 Match Officials: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और 5 जुलाई को फाइनल होगा. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईसीसी ने ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया है.

ICC ने किया मैच ऑफिशियल्स का ऐलान

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट के लिए कुल 14 अंपायर और चार मैच रेफरी को चुना है. खास बात यह है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह लगातार तीसरा संस्करण होगा, जिसमें सभी मैच ऑफिशियल्स महिलाएं ही होंगी. महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. चयनित 14 अंपायर और चार मैच रेफरी में से 9 सदस्य ऐसे हैं, जो 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं.

इस लिस्ट में सबसे अनुभवी अंपायर ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर हैं, जो छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करती नजर आएंगी. वह अब तक टूर्नामेंट में 22 मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं. वहीं, जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन भी काफी अनुभवी हैं और दोनों अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में 19-19 मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं.

विज्ञापन

4 भारतीय महिलाओं को भी मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच ऑफिशियल्स पैनल में चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है. इनमें अनुभवी जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगी, जबकि जननी एन, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी.

ये भी पढ़ें- छक्कों की झड़ी लगाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर IPL का ये महारिकॉर्ड, खतरे में कोहली और बटलर की बादशाहत

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंपायर्स का पैनल

लॉरेन एजेनबैग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लासे, कैंडेस ला बोर्डे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स और गायत्री वेणुगोपालन.

विज्ञापन

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच रेफरी का पैनल

ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा.

ये भी पढ़ें- अगर रद्द हुआ IPL 2026 क्वालीफायर-2 मैच, तो GT या RR में से किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola