हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: फंस गई डिफेंडिंग चैंपियन! प्लेऑफ का रास्ता हुआ मुश्किल, ऐसा करने पर ही मिलेगा अंतिम 4 का टिकट

KKR Playoff Scenario: केकेआर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन की पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा। कोलाकता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है।

विज्ञापन
KKR

KKR IPL 2025: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में अब बुरी तरह से फंस चुकी है। 8 मैचों में मिली 5 हार के बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर को अपने ही होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मसार होना पड़ा। केकेआर के अभी कुल 6 पॉइंट हैं और डायरेक्ट अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए कम से कम 16 पॉइंट होने चाहिए। कोलकाता के लिए सिर्फ एक चीज अभी अच्छी है और वो है टीम का प्लस में मौजूद नेट रनरेट। आइए आपको बताते हैं पांच मैचों में हार के बाद कैसे केकेआर कटा सकती है प्लेऑफ का टिकट।

कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर डायरेक्ट प्लेऑफ का टिकट चाहिए तो टीम को अगले छह मैचों में से 5 मुकाबले में जीत का स्वाद चखना होगा। केकेआर अगर 5 मैच जीतने में सफल रहती है, तो टीम के कुल पॉइंट 16 हो जाएंगे और इस स्थिति में टीम अंतिम चार में पहुंच जाएगी। हालांकि, केकेआर की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह इतना आसान नजर नहीं आता है। मगर साल 2014 में कोलकाता कुछ ऐसा ही कारनामा पहले भी कर चुकी है। शुरुआती 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज करने के बाद केकेआर ने लगातार 9 मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

14 पॉइंट पर फंसेगा पेंच

कोलकाता नाइट राइडर्स अगर बचे हुए छह मैचों में से 4 में जीत हासिल करती है, तो टीम के कुल पॉइंट 14 हो जाएंगे। इस स्थिति में नेट रनरेट का रोल काफी अहम हो जाएगा। केकेआर के साथ अच्छी बात यह है कि टीम का नेट रनरेट अभी प्लस में है। हालांकि, कोलकाता को यह सुनिश्चित करना होगा कि बचे हुए मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन किसी भी मुकाबले में बुरी तरह से ना हारे, जिसकी वजह से टीम का नेट रनरेट बिगड़ जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola