हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 में पहली बार भिड़ेंगे RCB और SRH, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 23 मई को आरसीबी और एसआरएच का आमना सामना होगा। आइए जानते हैं दोनें टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?

विज्ञापन

IPL 2025: 23 मई को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बारिश को देखते हुए ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतने के बाद अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने की होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सम्मान की लड़ाई के लिए उतरेगी। ऑरेंज आर्मी का सफर पहले ही प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। हालांकि आरसीबी और हैदराबाद के बीच अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के आमने-सामने के मुकाबलों की बात की जाए, तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 11 बार जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में बाजी मारी है। वहीं, एक मुकाबला ऐसा रहा जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका और बेनतीजा रहा।

इस रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब तक के आंकड़ों में हैदराबाद की टीम थोड़ी मजबूत नजर आती है। दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है और हर मैच में रोमांच चरम पर होता है। आने वाले सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी इस फासले को कम कर पाती है या हैदराबाद अपनी बढ़त को और पुख्ता करती है।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एंगीडी।

SRH की संभावित प्लेइंग 11

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जीशन अंसारी, जयदेव उनादकट।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola