Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर अब पीसीबी की तरफ से अधिकारिक बयान सामने आया है। पीसीबी ने इन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है।
पीसीबी ने जारी किया बयान
अपने बयान में पीसीबी ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बयान को गलत तरह से पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। ये गलत खबर है।’
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
उन्होंने आगे कहा, ‘मीडिया से हुई बात का वीडियो पीसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इस वीडियो में पीसीबी अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि सभी तीनों स्टेडियम में चल रहा काम तय समय में पूरा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि इस निर्माण कार्य की वजह से घरेलू मैचों को भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसका आईसीसी टूर्नामेंट से कोई भी लेना -देना नहीं हैं। पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए तैयार है।’
हम मेजबानी के लिए हैं तैयार’
बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘पीसीबी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम क्रिकेट फैंस को एक यादगार अनुभव देना चाहते हैं। हमने इसके लिए आईसीसी के सामने अपना प्लान भी प्रस्तुत किया है।’ चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक होगा।
ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, अब 39 रन का बना कीर्तिमान
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
10 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
22 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
48 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines