Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, अब 39 रन का बना कीर्तिमान

Samoa vs Vanuatu: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर रिकॉर्ड टूटते और बनते हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में 36 रन बनाए तो माना जा रहा था कि ये रिकॉर्ड बड़ी मुश्किल से टूटेगा। लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट चुका है और एक ओवर में 36 की जगह 39 रन बने हैं।

Yuvraj Singh 6 Six

Yuvraj Singh 6 Six

विज्ञापन

Samoa vs Vanuatu: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। टीम इंडिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के 1 ओवर में 36 रन बनाए तो माना जा रहा था कि ये रिकॉर्ड बड़ी मुश्किल से टूटेगा। लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट चुका है। अब ये नया शर्मनाक रिकॉर्ड वानुअतु के गेंदबाज नलिन निपिको के नाम दर्ज हो गया है, जिन्होंने एक ओवर में 36 की जगह 39 रन लुटा दिए हैं। नलिन निपिको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार 1 ओवर में 36 रन बनाए गए हैं।

इस दिग्गज ने लूट ली महफिल 

समोआ और वानुअतु क्रिकेट टीम के बीच टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी समोआ क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सीन कोटर 1 और डेनियल बरगेस 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डेरियस विसर ने जिम्मेदारी संभाली और महज 62 गेंदों पर ही 132 रन की तूफानी बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 14 छक्के भी लगाए। डेनियल की इस पारी की मदद से ही समोआ क्रिकेट टीम 174 रन बना पाने में सफल हुई और मैच को भी अपने नाम किया।

विज्ञापन

एक ओवर में लुटा दिए 39 रन

वानुअतु क्रिकेट टीम के लिए 15वां ओवर लेकर आए नलिन निपिको के सामने समोआ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेरियस विसर बल्लेबाजी कर रहे थे। डेरियस विसर ने इस ओवर में 6 छक्के मारे। पहली 3 गेंदों पर लगातार छक्का जड़ने के बाद आखिर की 6 गेंद पर 3 छक्के और मारे। हालांकि, नलिन ने इस दौरान 3 नो बॉल भी फेंकी।

ओवर में किस तरह से बने 39 रन

पहली गेंद छक्का
दूसरी गेंद छक्का
तीसरी गेंद छक्का
चौथी गेंद (नो बॉल)  0 रन
चौथी गेंद छक्का
पांचवीं गेंद डॉट बॉल
छठवीं गेंद (नो बॉल) डॉट बॉल
छठवीं गेंद (नो बॉल) छक्का
छठवीं गेंद छक्का

 

विज्ञापन

युवराज सिंह की कर ली बराबरी 

डेरियस विसर ने इस मैच में एक ओवर में कुल 6 छक्के लगाए हैं। इंटरनेशनल टी20 मैच के एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले वो दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। डेरियस विसर से पहले ये कारनामा युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी कर चुकी हैं।

अब तक टी20 क्रिकेट में 1 ओवर में बने सर्वाधिक रन 

रन  बल्लेबाज  टीम  विपक्षी टीम  वर्ष 
39 डेरियस विसर समोआ वानुअतु 2024
36 युवराज सिंह भारत इंग्लैंड 2007
36 किरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज श्रीलंका 2021
36 रोहित शर्मा/रिंकू सिंह भारत अफगानिस्तान 2024
36 दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल कतर 2024
36 निकोलस पूरन वेस्टइंडीज अफगानिस्तान 2024

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ