Harshit Rana IND vs ENG: टी-20 इंटरनेशनल के डेब्यू में गदर मचाने के बाद वनडे में भी हर्षित राणा ने वो कमाल कर दिखाया है, जो आजतक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका है। इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में हर्षित ने इतिहास रच डाला है। हर्षित तीनों ही फॉर्मेट के डेब्यू मुकाबले में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले इंडियन बॉलर बन गए हैं। हर्षित ने एक ही ओवर में इंग्लैंड के दो धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, उन्होंने लियाम लिविंगस्टन को भी चलता किया।
हर्षित ने रचा इतिहास
हर्षित राणा अपने डेब्यू मुकाबले में गेंद से जमकर कहर बरपाया रहा है। हर्षित ने एक ही ओवर में बेन डकेट और हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद हर्षित ने लियाम लिविंगस्टन को भी चलता किया। हर्षित भारत की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू मुकाबले में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। हर्षित ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 33 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में हर्षित ने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
एक ओवर में झटके 2 विकेट
हर्षित राणा का नागपुर में डेब्यू यादगार रहा। फास्ट बॉलर ने अपने ही एक ही ओवर में इंग्लैंड के दो खूंखूार बल्लेबाजों को चलता किया। पारी के 10वें ओवर में हर्षित ने पहले बेन डकेट को अपने जाल में फंसाया और उनकी 32 रन की पारी का अंत किया। डकेट को पवेलियन भेजने के दो गेंद बाद ही हर्षित ने हैरी ब्रूक को चलता कर दिया।
हालांकि, हर्षित की फिल सॉल्ट ने शुरुआत में जमकर धुनाई की। हर्षित के एक ही ओवर में सॉल्ट ने 26 रन ठोके। इस ओवर में इंग्लिश ओपनर ने तीन छक्के और दो चौके जमाए। भारतीय टीम की ओर से इस मैच में हर्षित के अलावा यशस्वी जायसवाल भी वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
42 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines