---विज्ञापन---

खेल angle-right

DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ हार्दिक की फिफ्टी तय! सुपरसंडे को बनेगा सुपररिकॉर्ड

Hardik Pandya: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की फिफ्टी तय है। वह ऐसा कारनामा करने वाले 13वें खिलाड़ी बनने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 में रविवार को दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दिल्ली ने अब तक खेले गए 4 मैच में सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस का हाल खराब है। मुंबई ने अब तक खेले गए 5 मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने 4 मुकाबले गंवाए हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है। अगर वह इस मैच में खेलते हैं तो उनकी फिफ्टी तय मानी जा रही है।

हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज होगी बड़ी उपलब्धि

दरअसल हार्दिक पांड्या दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में बतौर कप्तान अपना 50वां मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे। वह ऐसा कारनामा करने वाले 13वें खिलाड़ी बनने वाले हैं। अब तक आईपीएल इतिहास में 12 ही ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में 50 मैच या उससे अधिक मैच में कप्तानी की है।

---विज्ञापन---

वहीं हार्दिक पांड्या के अलावा ऋषभ पंत भी 14 अप्रैल को आईपीएल में 50वें मैच में कप्तानी करेंगे। ऐसा करने वाले वह 14वें कप्तान बन जाएंगे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहला नाम एमएस धोनी का आता है। उन्होंने 227 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा रोहित शर्मा 158 मैच के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली 143 मैच के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले चौथे कप्तान गौतम गंभीर हैं। उन्होंने 129 मैचों में कप्तानी की है। वहीं डेविड वॉर्नर 83 मैच में कप्तानी कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट

रैंक खिलाड़ी कप्तान के रूप में मैच देश
1 एम.एस. धोनी 227 🇮🇳 भारत
2 रोहित शर्मा 158 🇮🇳 भारत
3 विराट कोहली 143 🇮🇳 भारत
4 गौतम गंभीर 129 🇮🇳 भारत
5 डेविड वॉर्नर 83 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया
6 श्रेयस अय्यर 75 🇮🇳 भारत
7 एडम गिलक्रिस्ट 74 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया
8 के.एल. राहुल 64 🇮🇳 भारत
9 संजू सैमसन 63 🇮🇳 भारत
10 शेन वॉर्न 55 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया
11 वीरेन्द्र सहवाग 53 🇮🇳 भारत
12 सचिन तेंदुलकर 51 🇮🇳 भारत
=13 हार्दिक पांड्या 49* 🇮🇳 भारत
=13 ऋषभ पंत 49* 🇮🇳 भारत

 

First published on: Apr 13, 2025 05:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola