Happy Birthday Suryakumar Yadav: भारतीय बल्लेबाज और टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने कुछ ही समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम बात करेंगे उनके उस यादगार कैच की, जिसने टीम इंडिया को लंबे समय बाद टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनाया। सूर्या के इस कैच ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनका यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
बता दें कि इस साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। मैच में एक समय टीम इंडिया हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन एनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद से मैच एकदम बदल गया। इस मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने बाउंड्र्री के पास डेविड मिलर का जोरदार कैच पकड़ा था। उनके इस कैच ने मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया था। भारत आखिरकार इस मैच को सात रन से जीतने में सफल रहा था।
ये भी पढ़ें: हॉकी में जीता गोल्ड, क्रिकेट में बनाए 10000 रन, बदकिस्मत खिलाड़ी का आधे दिन में तबाह हो गया इंटरनेशनल करियर
टीम ने इसी के साथ 11 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। सूर्यकुमार अगर इस कैच को छोड़ देते तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया मैच हार जाती। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस समय क्रीज पर खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद थे। मिलर अतीत में कई बार अपनी टीम को ऐसी हालातों में मैच जिता चुके हैं। अगर ऐसा होता तो सूर्यकुमार को कैच छोड़ने की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती।
कहलाते हैं भारत के ‘मिस्टर 360’
क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स को ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि सूर्यकुमार को भारत का ‘मिस्टर 360’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्यकुमार भी डिविलियर्स की तरह मैदान के चारों तरफ रन बनाना पसंद करते हैं। सूर्यकुमार के पास ऐसी काबिलियत है कि वो मैदान के किसी भी कोने में शॉट लगा सकते हैं। उनके सामने स्पिनर के साथ-साथ तेज गेंदबाजों का भी बॉलिंग करना आसान नहीं है।
ये भी पढ़ें: थर्ड अंपायर ने ‘भगवान’ को दिया था सबसे पहले आउट! फैन्स आज भी नहीं भूले वो मैच
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines