टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम फिर से T20 world cup जीतने का सपना देख रही है। भारत को इस विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले भारत के स्टार क्रिकेट को एक खुशखबरी मिली है। इस खिलाड़ी के क्रिकेट खेलने पर लंबे समय प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब उन्हें एनओसी मिल गया है। ऐसे में स्टार जल्द ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद खिलाड़ी ने दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सिराज को नहीं…इस खिलाड़ी को बनाना चाहिए बुमराह का बॉलिंग पार्टनर, दिग्गज ने दी सलाह
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह खिलाड़ी हनुमा विहारी है, जो टीम इंडिया के लिए भी कई मुकाबले खेल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विवाद तब शुरू हुआ था जब आंध्रा के कप्तान हनुमा विहारी ने अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी पृथ्वीराज केएन पर चिल्लाए थे। पृथ्वी किसी राजनेता का बेटा था। इस विवाद के बाद हनुमा पर टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए कहा गया। इस पर हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट संघ में पॉलिटिकल हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। इस दौरान विहारी को मजबूरन टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। इस विवाद के बाद हनुमा ने संघ पर आरोप लगाते हुए बताया था कि पॉलिटिकल हस्तक्षेप के कारण उनसे कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अब आंध्र क्रिकेट संघ ने हनुमा को एनओसी दे दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में आधी-आधी रात तक क्यों जग रहे कीवी खिलाड़ी, कोच ने बताई असली वजह
हनुमा विहारी का क्रिकेट करियर
हनुमा विहारी ने भारतीय टीम के लिए अब तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 839 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट भी हासिल किया है। विहारी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा हनुमा ने 24 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 88 की खराब स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में एक विकेट भी लिए हैं।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
36 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines