Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए आई गुड न्यूज, फिट होकर मैदान पर लौटा स्टार खिलाड़ी

IPL 2026 Gujarat Titans: आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ी खुशखबरी मिली है. स्टार खिलाड़ी फिट हो गया है. ये खिलाड़ी लंबे दिनों से चोटिल होरकर एक्शन से दूर था. इस बल्लेबाज ने जीटी के लिए खूब रन भी बनाए हैं.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 19, 2026 20:51

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने की संभावना है. सभी टीमें तैयारी कर रही हैं. सीजन से पहले गुजरात जायंट्स के लिए अच्छी खबर आई है. जीटी के स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन फिट हो गए हैं. गुजरात के लिए सुदर्शन अहम खिलाड़ी हैं. साई सुदर्शन पसली की हड्डी टूटने से उबर चुके हैं और कप्तान शुभमन गिल के साथ आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं.

चोटिल हो गए थे सुदर्शन

दिसंबर में अहमदाबाद में मध्य प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु के विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान दाहिनी पसली में फ्रैक्चर होने की वजह से साई सुदर्शन मैदान से दूर थे. हालांकि वह अब चोट से उबर गए हैं और जीटी के प्री सीजन कैंप में कप्तान शुभमन गिल के साथ अभ्यास कर रहे हैं. मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीटी के मुख्य कोच आशीष नेहरा और सहायक कोच पार्थिव पटेल प्री कैंप में शामिल हुए थे.

---विज्ञापन---

जीटी के लिए साई सुदर्शन काफी अहम खिलाड़ी है. उन्होंने अब तक खेले गए 40 मैच में जीटी के लिए 49.80 की औसत के साथ 1793 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. साल 2022 से ही वह जीटी का अहम हिस्सा हैं.

आईपीएल 2026 में जीटी ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपये, जेसन होल्डर 7 करोड़ रुपये, टॉम बैंटन 2 करोड़ रुपये, पृथ्वी राज 30 लाख रुपये, ल्यूक वुड को 75 लाख रुपये में खरीदा था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऐतिहासिक मैच में मिली टीम इंडिया को हार, ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से मारी बाजी

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम

बल्लेबाज : शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, अनुज रावत, टॉम बैंटन.

गेंदबाज: गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अशोक शर्मा, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड.

ऑलराउंडर: अरशद खान, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर.

ये भी पढ़ें: मुकाबला ड्रॉ हुआ फिर भी फाइनल में पहुंची केएल राहुल की टीम, अब जम्मू और कश्मीर से होगी खिताबी भिड़ंत 

First published on: Feb 19, 2026 08:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.