---विज्ञापन---

KKR vs GT: कोलकाता ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराया, 29 रनों से मेजबान टीम को चटाई धूल

IPL 2026: 16 मई को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 60 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में केकेआर के 3 बल्लेबाजों ने तूफानी पारी खेलकर तहलका मचाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. केकेआर की ओर से फिन एलन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

केकेआर ने बनाए थे 247 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी निभाई थी. रहाणे 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला. रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 82 रन बनाए थे, जबकि ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. इस तरह केकेआर ने 20 ओवर में 247/2 रन बनाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...

ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी

248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शुरुआत की. सुदर्शन 13 गेंदों में 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली, इसके अलावा निशांत सिंधू ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए. इसके अलावा साई सुदर्शन दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे और 28 गेंदों में 56 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं जोस बटलर ने भी 35 गेंदों में 57 रन बनाए. इस तरह गुजरात 20 ओवर में 218/4 रन ही बना सकी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्लेऑफ की रेस में बड़ा ट्विस्ट, 3 टीमों की राह हुई मुश्किल

First published on: May 16, 2026 11:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola