नीदरलैंड दौरे पर पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जिक्र, इन 3 डच क्रिकेटर्स को किया याद

PM Narendra Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने ने इस बात पर जोर दिया कि खेलों की जरिए इंडो-डच रिलेशन कैसे बेहतर हो रहे हैं. उन्होंने खास तौर से क्रिकेट और हॉकी में आपसी योगदान का जिक्र किया.

PM Modi T20 World Cup

PM Modi T20 World Cup

PM Narendra Modi On T20 World Cup 2026: भारत के पीएम जब नीदरलैंड के दौरे पर गए, तब उन्होंने शनिवार 16 मई 2026 को इंडियन कम्यूनिटी के सामने खेलों को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘साथियों हमारे बीच दोस्ती की एक और कड़ी है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती है, वो है स्पोर्ट्स. हम दोनों देश खेल के छेत्र में बहुत कुछ मिलकर कर रहे हैं. अब जैसे क्रिकेट है, नीदरलैंड के क्रिकेट में भारतीय समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है.’

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में हुए आईसीसी टूर्नामेंट का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा, ‘अभी भारत में टी20 वर्ल्ड कप हुआ, उसमें नीदरलैंड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन भारत की टीम को भी नीदरलैंड की टीम ने बहुत बड़ी टक्कर दी थी, जब हम तेजा निदामानुरु और विक्रमजीत सिंह को नीदरलैंड की जर्सी में देखते हैं, या फिर जब आर्यन दत्त जैसे युवा खिलाड़ी डच क्रिकेट के फ्यूचर में कंट्रीब्यूट करते हैं, तब हम सभी को बहुत अच्छा लगता है.’

विज्ञापन

भारतीय हॉकी में डच कोच

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘साथियों, जैसे क्रिकेट में भारतीयों का योगदान है, वैसे ही भारतीय हॉकी में नीदरलैंड का बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन है. भारत की हॉकी को और अधिक निखारने में डच कोचेज की भी मेहनत रही है. हमारी वुमेन हॉकी टीम बीते कुछ समय से शानदार परफॉर्मेंस दे रही है. कोच मरिजने (Sjoerd Marijne) का अहम रोल है.’

विज्ञापन

हॉकी वर्ल्ड कप से उम्मीदें

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ‘…और इस साल तो हॉकी वर्ल्ड कप का होस्ट नीदरलैंड भी है. और आप सभी को भारत के मैच को देखने जाना ही जाना है. ये बात पक्की है कि वर्ल्ड कप जो कोई भी जीते, लेकिन इतना पक्का है कि इस ओलंपिक में भारत और नीदरलैंड की दोस्ती जरूर जीतेगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ