हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिटायरमेंट पर अपमान होने के बाद Goldberg गुस्सा, Undertaker-John Cena का जिक्र करके WWE पर लगाया आरोप

गोल्डबर्ग ने WWE Saturday Night’s Main Event में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा। उन्होंने इस शो में गुंथर का सामना किया लेकिन हार गए। दिग्गज ने बाद में स्पीच दी, जिसे काट दिया गया। अब गोल्डबर्ग ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
गोल्डबर्ग हुए गुस्सा (Image via WWE.com)

Goldberg Angry on Retirement Speech Cut: गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट कुछ दिनों पहले ही हुआ है। वो Saturday Night’s Main Event में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर के खिलाफ लड़ते हुए नजर आए। इस मुकाबले में दिग्गज ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। गोल्डबर्ग ने बाद में अपनी रिटायरमेंट स्पीच दी लेकिन इसे बीच में ही कट कर दिया गया। यह दिग्गज के लिए किसी अपमान से कम नहीं था और अब उनकी इसपर प्रतिक्रिया आ आई है।

गोल्डबर्ग का WWE पर फूटा गुस्सा

गोल्डबर्ग ने एरियल हेलवानी को इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने WWE पर आरोप लगाया और कहा कि जानबूझकर उनकी स्पीच के लिए तैयारी नहीं की गई। उनका कहा, ‘मैं नहीं कह रहा कि उन्होंने यह जानबूझकर किया। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि इस चीज के लिए जानबूझकर तैयारी नहीं की गई। WWE अंडरटेकर के साथ ऐसा नहीं करता। वो यह चीज जॉन सीना के साथ नहीं करेंगे। जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर को पूरी दुनिया में जाकर पूरा कर रहे हैं।’

गोल्डबर्ग ने आगे कहा, ‘मेरा सिर्फ एक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ। ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे यह बोलने के कारण दिक्कत होगी लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे हमेशा से ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिलते आए हैं। इससे मुझे कुछ फायदा नहीं हुआ। मुझे यह थोड़ा साधारण ही महसूस हुआ।’

विज्ञापन

गोल्डबर्ग ने रिटायरमेंट स्पीच में क्या कहा?

गोल्डबर्ग ने मैच के बाद रिटायरमेंट स्पीच दी। उनके परिवार के सदस्य, दोस्त और साथी WWE स्टार्स रिंग में थे। दिग्गज ने इसी बीच फैंस को धन्यवाद बोला और यह भी कहा कि वो सभी से प्यार करते हैं। दिग्गज ने इसी बीच कह दिया कि रेसलिंग जगत में दूसरा कोई गोल्डबर्ग नहीं आ पाएगा और अगर कोई आएगा, तो सिर्फ उनके बेटे गेज गोल्डबर्ग होंगे। उन्होंने इसी बीच फैंस को एक-दूसरे का सम्मान करने की सलाह दी। कोडी रोड्स बाद में आए और उन्होंने गोल्डबर्ग के प्रति सम्मान दिखाया। इस भावुक प्रोमो के साथ गोल्डबर्ग के ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का समापन देखने को मिल गया।

ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट पर हुआ Goldberg का अपमान! WWE फैंस का बढ़ा ‘पारा’, कर दी ये बड़ी गलती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola