हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद कोचिंग स्टाफ में भी होगा बड़ा बदलाव, इन दो दिग्गजों को मिल सकती है जगह

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉफ में भी बदलाव हो सकता है। इस लिस्ट में दो बड़े दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। गौतम गंभीर आईपीएल में इन दोनों ही दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। वो राहुल द्रविड़ की टीम में जगह लेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। ऐसे में अब गौतम गंभीर उनकी जगह लेंगे। उनके कोच बनने के बाद कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हो सकता है।

इन दो दिग्गजों को स्टाफ में चाहते हैं गौतम गंभीर

नया कोच हमेशा से ही अपनी पसंद का स्टाफ रखता है। ऐसे में गौतम गंभीर के पास भी अपना कोचिंग स्टाफ चुनने का मौका होगा। वो सहायक कोच के रूप में अभिषेक नायर को ला सकते हैं। अभिषेक नायर ने KKR में उनके साथ काम किया है। इसके अलावा वो फील्डिंग कोच के रूप में जोंटी रोड्स को ला सकते हैं। जोंटी रोड्स के साथ उन्होंने आईपीएल में वर्क किया हुआ है।

विज्ञापन

 

बता दें कि अभिषेक नायर 2018 में KKR से जुड़े थे। टीम के युवा खिलाड़ी अभिषेक नायर की बहुत तारीफ कर चुके हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की सफलता में भी अभिषेक नायर का बहुत बड़ा हाथ है।

कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ खत्म

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के साथ-साथ उनके सपोर्ट स्टाफ बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। उनके सपोर्ट स्टाफ में बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप थे। राहुल द्रविड़ के साथ-साथ इनका कॉन्ट्रैक्ट भी टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई जल्द ही सपोर्ट स्टाफ के लिए भी एप्लिकेशन जारी कर सकते है। ऐसे में अभी तक ये साफ नहीं है कि मौजूदा स्टाफ दोबारा अप्लाई करेगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्‍का, आंद्रे रसेल ने न‍िकाल दी पाक‍िस्‍तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा स‍िक्‍स 

ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- व‍िराट कोहली के रेस्‍टोरेंट के ख‍िलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola