---विज्ञापन---

खेल angle-right

OMG! इतना ऊंचा छक्‍का, आंद्रे रसेल ने न‍िकाल दी पाक‍िस्‍तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा स‍िक्‍स

T20 क्रिकेट में छक्के लगना आम बात है। लेकिन कुछ छक्के बड़ी सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही छक्का वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने लगाया है। जो अब तक का सबसे ऊंचा छक्का माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद अब क्रिकेट लीग की शुरुआत हो चुकी है। इस समय में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) के दूसरे सीजन में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस लीग में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के बीच मैच खेला गया, जिसमें लॉस एंजिल्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने पाकिस्तानी गेंदबाज की गेंद पर इतना ऊंचा छक्का जड़ दिया है जो सुर्खियां बटोर रहा है। ये छक्का इतना ऊंचा गया कि शायद ही इससे पहले कोई छक्का इतना ऊंचा गया हो। आंद्रे रसेल का ये छक्का स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा।

इस गेंदबाज की उड़ाई हवा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मेजर क्रिकेट लीग में 7 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे। आंद्रे रसेल जब 30 रन के स्कोर पर थे तब हारिस राउफ की गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा था। ये छक्का क्रिकेट की दुनिया में सबसे ऊंचा छक्का माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री

स्टेडियम से बाहर चली गई गेंद

आंद्रे रसेल का ये छक्का 351 फीट की ऊंचाई तक गया और 107 मीटर की लंबाई तय की। रसेल ने अपनी पारी में 3 छक्के जड़े। और 25 गेंद पर नाबाद 40 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI करने वाली है बड़ा ऐलान, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

टीम को मिली हार

आंद्रे रसेल ने गगनचुंबी छक्के लगाकर टीम के लिए आतिशी पारी जरूर खेली लेकिन टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को सैम फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Los Angeles Knight Riders (@lakriders)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI करने वाली है बड़ा ऐलान, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- व‍िराट कोहली के रेस्‍टोरेंट के ख‍िलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला?

First published on: Jul 09, 2024 01:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola