Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार आईसीसी ने पाकिस्तान को सौंपी है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल होने वाला है। कुल 8 देश टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने की कोशिश कर रहा है। टूर्नामेंट के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ही स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है।
जोर शोर के साथ पाकिस्तान की तैयारी
मोहसिन नकवी ने साल की शुरुआत में पीसीबी का पदभार संभालने के बाद पाकिस्तान के कई स्टेडियम के पुनर्निर्माण का आदेश दिया था। हालांकि अब गद्दाफी स्टेडियम सहित अन्य मैदानों का कार्य 50 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बचा हुआ काम मुकम्मल कर लें।
भारतीय फैंस को मिलेगा 17 हजार वीजा
मोहसिन नकवी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को 17 हजार वीजा दिया जाएगा, जो भी फैंस पाकिस्तान आकर चैंपियंस ट्रॉफी देखना चाहते हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान रवाना नहीं करना चाहती है। इसके पीछे बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर खेलना चाहती है। इससे पहले एशिया कप 2023 की भी मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। लेकिन भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। इस बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का पेंच फंस रहा है।
कुल 8 देश लेंगे हिस्सा
चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार इंग्लैंड की सरजमीं पर साल 2017 में खेली गई थी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान ने भारत को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। अब 7 साल बाद एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इस बार कुल 8 देश हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने जीता 20वां गोल्ड, अमन सहरावत ने रेसलिंग के फाइनल में फहराया तिरंगा
3 mins agoIND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
35 mins agoIndia vs West Indies Live Cricket Score: टीम इंडिया ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा, रोहित-ऋतुराज पर हैं नजरें
1 hr agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
1 hr agoIND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
1 hr agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
2 hrs agoWCL 2026: आज होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव
2 hrs agoAsian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी
3 hrs agoAsian Games 2026 में फीका रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, 2 मैचों में बनाए सिर्फ 53 रन
4 hrs agoक्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साउथ अफ्रीका के प्रिटोरियस बने टी20 के नए 'यूनिवर्स बॉस'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines