हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: आरसीबी को ना लगे फाइनल में नजर! नींबू-मिर्ची से सजा डाली कार, अनोखे टोटके का वीडियो वायरल

PBKS vs RCB Final: आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने की खातिर एक फैन ने अपनी कार को नींबू-मिर्ची से सजा डाला।

विज्ञापन
PBKS vs RCB

PBKS vs RCB Final: 3 जून की शाम आरसीबी के पास 17 साल का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका होगा। तीन बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चैंपियन बनने का सपना इस लीग में टूट चुका है। ट्रॉफी के एकदम नजदीक आकर आरसीबी के हाथ से खिताब 3 दफा फिसल चुका है। हालांकि, इस सीजन टीम जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दी है। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी हर विभाग में खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया है।

आईपीएल 2025 में आरसीबी की सबसे अच्छी बात यह रही है कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नजर नहीं आई है। टीम को पहली बार चैंपियन बनते देखने के लिए फैन्स किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुद वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने आरसीबी की खातिर अपनी कार को नींबू-मिर्ची से सजा लिया है।

आरसीबी को ना लगे नजर!

फाइनल मैच में आरसीबी को नजर ना लगे इसके लिए एक फैन ने अपनी कार को नींबू-मिर्ची से सजा दिया है। सोशल मीडिया पर फैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैन ने नींबू-मिर्ची से कार को सजाने के साथ ही टीम का झंडा भी लगा रखा है। आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में टीम ने पंजाब के किंग्स को ही धूल चटाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी रंग में है। वहीं, नंबर तीन पर मयंक अग्रवाल ने पिछले दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। रजत पाटीदार का कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी प्रदर्शन जोरदार रहा है।

विज्ञापन

उम्मीदों पर खरे उतरे हैं गेंदबाज

बल्लेबाजों के साथ-साथ आरसीबी के गेंदबाज भी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। भुवनेश्वर कुमार नई गेंद के साथ डेथ ओवर्स में भी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। वहीं, जोश हेजलवुड इस सीजन अब तक 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। यश दयाल ने भी लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। स्पिन विभाग में सुयश शर्मा रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अहम मौके पर विकेट भी चटकाए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola