हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

PAK vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपने 17 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। कप्तानी का जिम्मा बेन स्टोक्स को दिया गया है। कई युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिला है।

विज्ञापन

PAK vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। जहां पर 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। 10 सितंबर को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने 17 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स को मिली है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके अलावा कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। सीरीज का पहला मैच 7 से 11 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाना है।

बेन स्टोक्स की वापसी से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में खेला था। ओली पोप की अगुवाई में टीम ने भाग लिया था। स्टोक्स द हंड्रेड लीग में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह श्रीलंका सीरीज में भाग नहीं ले सके थे। हालांकि अब वह फिट होकर टीम में वापसी कर चुके हैं। उनकी वापसी से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती है। स्टोक्स  बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में कमाल का प्रदर्शन करते हैं। उनके अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का ऐलान

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिन्सन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्राइडन कार्स, जोर्डन कोक्स, जैकी क्राउली, बेन डकेट, जोस हल, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पोट्स, जो रूट, जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनाए 5000 वनडे रन, नहीं लगा पाया एक भी शतक, जानिए कौन है ये बदनसीब बल्लेबाज?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola