IND vs ENG: भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाना है। आखिरी मुकाहला 31 जुलाई से खेला जाएगा। स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पहले टेस्ट मैच के लिए कुल 14 खिलाड़ियों को दल में शामिल किया गया है।
बेन स्टोक्स को मिली कप्तानी
बेन स्टोक्स को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। हालांकि गस एटकिंसन को पहले मैच से बाहर रखा गया है। हाल ही में खेली गई जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज में वह चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से, जैकब बेथेल और क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछली बार दिसंबर में न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान हिस्सा लिया था। जेमी ओवरटन जून 2022 में हेडिंग्ले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र कैप हासिल करने के बाद टीम से गायब थे। लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उनका चयन किया गया है।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम का स्क्वाड
बेन स्टोक्स (डरहम) – कप्तान, शोएब बशीर (समरसेट), जैकब बेथेल (वार्विकशायर), हैरी ब्रूक,(यॉर्कशायर), ब्राइडन कार्से (डरहम), सैम कुक (एसे), जैक क्रॉली (केंट), बेन डकेट,(नॉटिंघमशायर), जेमी ओवरटन (सरे), ओली पोप (सरे),जो रूट (यॉर्कशायर), जेमी स्मिथ (सरे), जोश टंग (नॉटिंघमशायर), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)।
इंग्लैंड -बनाम भारत टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
20-24 जून 2025 – पहला रोथसे टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई 2025 – दूसरा रोथसे टेस्ट, एजबेस्टन
10-14 जुलाई 2025 – तीसरा रोथसे टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई 2025 – चौथा रोथसे टेस्ट, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
31 जुलाई-4 अगस्त 2025 – पांचवां रोथसे टेस्ट, किआ ओवल
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
संबंधित खबरें
IND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
16 mins agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines