IND vs ENG: जैकब बेथेल की तूफानी पारी से मिली टीम इंडिया को करारी हार, 4 विकेट से जीता मुकाबला

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 जुलाई को दूसरा टी-20 मैच खेला गया था. इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अहम पारी खेली थी. जबकि सैम करन ने इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में मोर्चा संभाला था.

IND vs ENG: Image Created by AI

IND vs ENG: Image Created by AI

विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया था. भारत ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने.

भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक नहीं जमा पाया. लेकिन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अहम पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट झटके. इसके अलावा जैकब बेथेल ने तूफानी अर्धशतक ठोककर मैच का पासा पलट दिया. इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मार ली.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 190 रन

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की थी. वहीं, ईशान किशन ने इस मैच में 40 गेंदों में 49 रन बनाए और सैम करन का शिकार हो गए.

इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा था. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 3 विकेट झटके थे. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को 1-1 सफलता मिली थी.

विज्ञापन

ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज फिल्प साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि जोस बटलर भी डक पर आउट हुए. दोनों सलामी बल्लेबाज का खाता नहीं खुल सका. इसके बाद मोर्चा कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला. उन्होंने 15 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए थे.

जैकेब बेथेल ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 191/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ