अक्षर पटेल ने इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया नाम, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में इतिहास रच दिया है. वह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने वाले भारत के पहले फिरकी गेंदबाज बन गए. उनसे पहले कोई भी दिग्गज भारत के लिए ये कमाल नहीं कर पाया था.

Cricket News - 2026-07-04T215607.495
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अक्षर पटेल ने बड़ा कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया है. उनसे पहले ये कीर्तिमान अपने नाम कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था. लेकिन अक्षर ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 विकेट लेते ही बड़ा कारनामा कर दिया. Photo Created by AI

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास

अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास2 / 6

अक्षर पटेल भारत के लिए टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले फिरकी गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने 99वें मैच में ये कमाल किया. खास बात ये है कि उनसे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज ये कमाल नहीं कर पाया था. Photo Source: X

विज्ञापन

अक्षर ने सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

अक्षर ने सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे3 / 6

बतौर फिरकी गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हैं. उन्होंने 96 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव हैं. उन्होंने 95 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. Photo Source: X

अक्षर का बड़ा कारनामा

अक्षर का बड़ा कारनामा4 / 6

वरुण चक्रवर्ती के नाम भी 73 विकेट दर्ज हैं और वह चौथे नंबर पर विराजमान हैं. इसके अलावा पांचवें नंबर पर आर अश्विन 72 विकेट के साथ इस लिस्ट में बने हुए हैं. लेकिन अक्षर ने इन सभी खिलाड़ियों को पछाड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. Photo Source: X

विज्ञापन

बल्लेबाजी में नहीं कर सके खासा प्रभावित

बल्लेबाजी में नहीं कर सके खासा प्रभावित5 / 6

हालांकि इस मैच में अक्षर बल्लेबाजी में अपना दमखम नहीं दिखा सके. उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन बनाए और रन आउट हो गए. भारत की ओर से इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका. Photo Source: X

भारत ने बनाए 190 रन

भारत ने बनाए 190 रन6 / 6

सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए. उन्होंने 40 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों में 43 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन