वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों दिया मौका?

IND vs ENG: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला. वैभव को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया.

Vaibhav Sooryavanshi and Shreyas Iyer

Vaibhav Sooryavanshi and Shreyas Iyer

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20I मुकाबले में आखिरकार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल गया. इसी के साथ वह भारत के लिए मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विज्ञापन

वैभव को संजू सैमसन की जगह भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. वहीं, टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया. अय्यर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह प्लेइंग 11 में जगह डिजर्व करते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बताया कि वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वैभव के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “आप सभी ने पिछले कुछ महीनों में देखा है, जिस तरह से वह गेंद को मार रहे हैं, अच्छे-अच्छे बॉलर्स का सामना कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनमें बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस हैं. उन्होंने जिस तरह से परफॉर्म किया है, वह पूरी तरह से इस मौके को डिजर्व करते हैं.”

श्रेयस ने आगे कहा कि, “वह बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लेते हैं और निडर होकर खेलते हैं और उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा है. वह नेट्स में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं, उससे उनकी प्रतिभा साफ दिखाई देती है. वह आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और उनके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.”

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. इतना ही नहीं, वैभव अब फुल मेंबर देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. अब वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन की उम्र में इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- काव्या मारन की टीम से खेलना मुश्किल! अबरार अहमद के सामने आई बड़ी अड़चन

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीउम्रविपक्ष
हसन रजा (पाकिस्तान)14 साल 227 दिनजिम्बाब्वे
वैभव सूर्यवंशी (भारत)15 साल 99 दिनइंग्लैंड
मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश)15 साल 116 दिन—
मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान)15 साल 124 दिन—
आकिब जावेद (पाकिस्तान)16 साल 127 दिन—

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, डेब्यू करते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ