Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड ने मारी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री, 6 फरवरी को होगा खिताबी मुकाबला

 England vs Australia Under 19 World Cup semifinal: 3 फरवरी को बुलावायो में इंग्लैंड अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 3, 2026 22:25

ENG vs AUS: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 3 फरवरी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इंग्लैंड की ओर से थॉमस रेव ने शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेली. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओलिवर पीक ने भी शतक जमाया. हालांकि उनकी पारी बेकार चली गई. वह ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को होगा. 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे.

इंग्लैंड ने बनाए थे 277 रन

इंग्लैंड को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने 1 और जोसेफ मूर्स ने 33 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जोसेफ मूर्स ने 33 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं कप्तान थॉमस रेव ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमाया. नंबर 4 पर उतरे थॉमस ने 107 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था. इसके अलावा कैलेब फाल्कनर ने 53 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. जबकि फरहान अहमद ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने 50 ओवर में 277/7 रन बनाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेडन शिलर, नादेन कूरे, ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों को 2-2 सफलता मिली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को खराब शुरुआत मिली. विल मलाजचुक ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए. जबकि नितेश सैमुअल ने 83 गेंदों में 47 रन बनाए. वहीं चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान ओलिवर पीक ने 88 गेंदों में 100 रन बनाए. उनके बल्ले से इस दौरान 10 चौके के अलावा 1 छक्का निकला. इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन ने 2 विकेट लिए, जबकि जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन, राल्फी अल्बर्ट को भी 2-2 सफलता मिली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी

First published on: Feb 03, 2026 10:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.