T20 World Cup 2026, ENG vs SL Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बारिश ने इस रोमांच का मजा किरकिरा कर दिया. शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया. कोलंबो में हो रही लगातार बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा.
वहीं, अब श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में होने वाले दूसरे सुपर-8 मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, लेकिन खराब मौसम ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. तो चलिए जानते हैं कैसा है पल्लेकेले का मौसम और अगर यह मैच भी रद्द होता है तो क्या होगा?
ENG vs SL: कैसा है पल्लेकेले का मौसम?
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सुपर-8 मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, पल्लेकेले में फिलहाल मौसम का मिजाज ठीक नहीं है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में यहां रुक-रुक कर बारिश होती रही है. मैच के दौरान बारिश की संभावना 55 से 74 प्रतिशत है.
AccuWeather के मुताबिक, दोपहर 2 बजे करीब 55% चांस है, 3 बजे 61%, शाम 4 से 5 बजे के बीच यह बढ़कर 74% तक जा सकता है, जबकि 6 बजे के आसपास 49% संभावना है. पूरे मैच के दौरान बादल छाए रहने की भी उम्मीद है. ऐसे में मुकाबले के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.
मैच रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा?
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए कोई रिजर्व दे नहीं रखा गया है और मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल जरूरी है. लेकिन मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए मैच रद्द होने का खतरा भी बना हुआ है. अगर यह मुकाबला भी रद्द होता है, तो ग्रुप 2 का समीकरण काफी दिलचस्प और उलझा हुआ हो जाएगा.
अगर बारिश की वजह से यह मैच नहीं हो पाता है तो नियम के मुताबिक दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिया जाएगा. ऐसा में ग्रुप 2 की चारों टीमों के खाते में 1-1 अंक हो जाएंगे और सभी का नेट रन रेट 0 रहेगा. यानी मैच रद्द होने से किसी को फायदा तो नहीं होगा, लेकिन इस ग्रुप की चारों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB को झटका, T20 World Cup 2026 के बीचों बीच चोटिल हुआ ये क्रिकेटर, बॉलिंग नहीं कर पाएंगे
ENG vs SL: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
श्रीलंका: पथुम निस्संका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनीत वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षना, दिलशान मदुशंका.










