IND vs SA Free Live Stream Details

T20 World Cup: बिना एक पैसा खर्च किए कैसे देखें IND vs SA महामुकाबला? ये रहा 'फ्री' स्ट्रीमिंग का जुगाड़!

IND vs SA Free Live Stream Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होने जा रहा है. दोनों टीमों का ये सुपर 8 स्टेज में पहला मैच होगा. अब तक टूर्नामेंट में भारत-साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसी वजह से तगड़े एक्शन की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

IND vs SA Free Live Stream Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में धमाल मचाया है और अब सुपर 8 में उनका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आज शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा. पूरी उम्मीद की जा रही है कि यहां रनों की बारिश होगी और कोई भी फैन इसे मिस नहीं करना चाहेगा.

विज्ञापन

बिना पैसा खर्च किए कैसे देखें IND vs SA मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये महामुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जा सकता है. हालांकि, इन दोनों के लिए ही पैसे खर्च करने होते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका का मैच फ्री में देखने के लिए डीडी स्पोर्ट्स सबसे अच्छा विकल्प है. इस पर पूरा मैच बिना कोई पैसा खर्च किए देखा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ