Ireland vs England 1st T20I: इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला गया है। इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी युवा खिलाड़ी जैकेब बेथेल कर रहे हैं, उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को पहले टी20 मैच में 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही जैकेब बेथेल के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है।
जैकेब बेथेल के नाम हुई खास उपलब्धि
जैकेब बेथेल इंग्लैंड के अब तक के सबसे युवा कप्तान बने हैं। 21 साल की उम्र में उनको इंग्लैंड की कप्तानी मिली है और पहले ही मैच में उन्होंने इंग्लैंड को जीत भी दिलाई है। जैकेब बेथेल अब मैच जीतने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 24 रनों की पारी भी खेली थी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: क्या मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाक टीम से मांगी माफी? पीसीबी ने किया दावा
मैच जीतने के बाद जैकेब बेथेल ने बताया “पहला मैच जीतना हमेशा अच्छा लगता है। बहुत अच्छा एहसास है और मैं शुक्रवार को फिर से जोरदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं। मुझे लगता है कि इस मैदान पर आते हुए हम थोड़े अनजान थे, हमें नहीं पता था कि विकेट कैसा खेलेगा या इसका आकार कैसा होगा। लेकिन अब शुक्रवार और रविवार को हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यहां बेहतर बचाव कैसे करना है और इस मैदान पर विकेट कैसे लेने हैं।”
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हैरी टेक्टर ने 36 गेंदों पर सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद इंग्लैंड ने 197 रनों के लक्ष्य को 17.4 ओर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए फिल साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ये भी पढ़ें:-IND-W vs AUS-W: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को थमाई सबसे बड़ी हार, मंधाना-क्रांति ने लूटी महफिल
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
22 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines