Diamond League Final: ट्रॉफी जीतने पर नीरज चोपड़ा की नजर, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

डायमंड लीग 2025 का फाइनल आज ज्यूरिख में खेला जाएगा। नीरज चोपड़ा आज एकबार फिर से एक्शन में होने वाले हैं। नीरज चोपड़ा की नजरें दूसरे डायमंड लीग खिताब पर रहने वाली हैं।

neeraj chopra

neeraj chopra

विज्ञापन

Diamond League Final: डायमंड लीग 2025 फाइनल आज ज्यूरिख में खेला जाएगा। जिसमें नीरज चोपड़ा दिखने वाले हैं, ट्रॉफी जीतने से नीरज एक कदम दूर हैं हालांकि उनके लिए ये आसान नहीं होने वाला है। नीरज ने 15 अंक हासिल करने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। फाइनल में नीरज चोपड़ा अपना सबसे बेस्ट थ्रो करना चाहेंगे।

जाने कितने बजे होगा फाइनल?

फाइनल में नीरज चोपड़ा को ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और केन्या के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो से कड़ी चुनौती मिलने वाली है, ऐसे में ट्रॉफी जीतना नीरज के लिए उतना आसान नहीं रहने वाला है। दूसरी बार इस खिताब को जीतने पर नीरज की नजरें रहने वाली है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे शुरू होगा। जिसका प्रसारण भारतीय फैंस डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर होगा।

विज्ञापन

ये 7 खिलाड़ी लेंगे फाइनल में हिस्सा

ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग 2025 फाइनल में कुल 7 खिलाड़ी होने वाले हैं। ये 7 खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, साइमन वीलैंड, एंड्रियन मार्डारे, केशोर्न वाल्कोट, एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो। बता दें, नीरज चोपड़ा इससे पहले डायमंड लीग 2022 का खिताब जीते थे।

नीरज का अबतक का सबसे बेहत थ्रो

डायमंड लीग 2025 फाइनल में आज नीरज के करियर का सबसे बेस्ट थ्रो देखने को मिल सकता है। वहीं बात अगर फिलहाल नीरज के सबसे बेस्ट थ्रो की करें तो वो 90.23 मीटर का रहा है। बावजूद इसके नीरज दूसरे नंबर पर रहे थे। अब नीरज की कोशिश इससे भी आगे भाला फेंकने की होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ