IPL 2025: आईपीएल 2025 का काउंटडाउन बेशक शुरू हो चुका हो, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को अब तक अपना कप्तान नहीं मिला है। हालांकि टीम का इंतजार अब खत्म होने वाला है, जहां शुक्रवार को फ्रेंचाइजी सुबह साढ़े नौ बजे इसका ऐलान करने वाली है। इसको लेकर टीम की तरफ से गुरुवार को एक वीडियो जारी किया गया है, जहां उसके बताया कि वह अपने कप्तान की घोषणा 14 मार्च को करने वाली है।
अक्षर पटेल और केएल राहुल रेस में सबसे आगे
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम सबसे आगे है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने अब लखनऊ सुपर जायंट्स का दामन थाम लिया है। दूसरी ओर अक्षर लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा भी हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अब्दुल रज्जाक या हार्दिक पांड्या? किसे बेहतर ऑलराउंडर मानते हैं शोएब अख्तर
राहुल ने कप्तानी से किया इनकार
बात करें राहुल की तो उन्हें भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए आदर्श विकल्प माना जा रहा था। लेकिन हाल ही में नई रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें यह दावा किया है कि उन्होंने इस जिम्मेदारी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राहुल इस आईपीएल सीजन में अपनी बैटिंग पर फोकस करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी वजह से ही यह फैसला लिया है।
आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल लंबे समय से पारी की शुरुआत करते नजर आए हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से उनके स्ट्राइक रेट में गिरावट आई है। यही वजह है कि उन्हें कई लोगों से सुझाव मिला कि अगर वो कप्तानी के दबाव से मुक्त हो जाते हैं तो उन्हें बैटिंग में इसका फायदा मिल सकता है।
आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम- केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
4 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines