अब्दुल रज्जाक या हार्दिक पांड्या? किसे बेहतर ऑलराउंडर मानते हैं शोएब अख्तर

Hardik Pandya vs Abdul Razzaq: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच तुलना ने नई बहस पैदा कर दी है। इस मामले पर अब शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है।

Abdul Razzaq and Hardik Pandya

Abdul Razzaq and Hardik Pandya

Hardik Pandya vs Abdul Razzaq: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज के एक दावे ने नई बहस को जन्म दे दिया है कि उनकी टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बेहतर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक ​​कहा कि योगदान के मामले में रज्जाक हार्दिक से बेहतर और बड़े खिलाड़ी थे। इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है।

विज्ञापन

हार्दिक कोई मैल्कम मार्शल या वकार यूनिस नहीं है- अख्तर

दरअसल एक टीवी शो ‘गेम ऑन है’ पर चर्चा के दौरान सबसे पहले अख्तर ने ही इस बहस को हवा दी कि रज्जाक पंड्या से बेहतर हैं। अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या कोई मैल्कम मार्शल या वकार यूनिस नहीं है। जवागल श्रीनाथ या ब्रेट ली नहीं है। यह सिर्फ उनकी मानसिकता है। आप उन्हें नई गेंद देते हैं, वह आपके लिए बॉलिंग करते हैं। आप उन्हें बीच में गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं, वह ऐसा करते हैं। हालांकि, वह इतने शक्तिशाली हिटर भी नहीं हैं। उन्होंने यह भरोसा दिलाया था कि दुनिया आपका स्टेज है। मार्केट आपको बड़ा बनने की परमिशन देती है।’

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: कब होगा दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान? फ्रेंचाइजी ने तय की तारीख

रज्जाक हार्दिक से बेहतर थे- हफीज

इस कार्यक्रम में हफीज भी मौजूद थे, जो अख्तर की बातों से पूरी तरह सहमत थे। उन्होंने कहा, “मैं अख्तर से सहमत हूं। आप अब्दुल रज्जाक के प्रदर्शन का ब्यौरा निकाल लें। वह बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन सिस्टम ने उनका ख्याल नहीं रखा और इसकी वजह से उन्होंने भी ज्यादा रिस्पॉन्ड नहीं किया। उनकी स्किल्स सीमित थी, जहां उन्होंने अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की। मैंने रज्जाक को जितना भी देखा है, वह हार्दिक से बेहतर थे।’

विज्ञापन

एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान

बता दें कि मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक भी मैच जीतने में असफल रहा। मेन इन ग्रीन को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा और बाद में टीम चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी दुबई में हार गई। इस मैच में भारत की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। टीम का बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ