हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB से भी ज्यादा 'बदकिस्मत' है ये टीम, 18 सालों में 6 बार प्लेऑफ में पहुंचकर भी नहीं जीती IPL ट्रॉफी

IPL में जब भी सबसे बदकिस्मत टीम की बात होती है, तो ज्यादातर लोग तुरंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नाम लेते हैं. लेकिन एक ऐसी टीम भी है जिसकी किस्मत आरसीबी से भी खराब है और 18 सीजन में 6 बार प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है.

विज्ञापन
IPL Teams

Indian Premier League: आईपीएल के इतिहास में जब भी सबसे बदकिस्मत टीम का जिक्र होता है, तो अक्सर फैंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नाम लेते हैं. 18 सालों के लंबे इंतजार और लगातार टूटते सपनों के बाद RCB ने आखिरकार IPL 2025 में ट्रॉफी जीतकर अपना खिताबी सूखा खत्म कर दिया.

लेकिन आईपीएल में एक ऐसी टीम भी है जिसकी किस्मत आरसीबी से भी ज्यादा खराब है. आईपीएल के 18 सीजन खेलने और 6 बार प्लेऑफ तक का सफर तय करने के बाद भी टीम आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है. आइए जानते हैं कौन है IPL की सबसे बदकिस्मत टीम?

दिल्ली कैपिटल्स है IPL की सबसे ‘बदकिस्मत’ टीम

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो IPL की सबसे बदकिस्मत टीम का टैग शायद दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) पर ज्यादा फिट बैठता है. 18 सालों का लंबा सफर, बेहतरीन खिलाड़ी और 6 बार प्लेऑफ तक पहुंचने के बावजूद इस टीम की झोली आज भी खाली है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल की उन शुरुआती टीमों में से है, जिसने पहले ही सीजन (2008) में सेमीफाइनल का सफर तय किया था.

विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2019 सीजन में अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा था, लेकिन नाम में बदलने के बाद भी टीम चैंपियन बनने में सफल नहीं हो पाई है. कई सीजन ऐसा लगा कि दिल्ली इस बार इतिहास बदल देगी, लेकिन हर बार टीम किसी न किसी मोड़ पर लड़खड़ा गई. यही वजह है कि फैंस अब दिल्ली को IPL की सबसे अनलकी टीम मानने लगे हैं.

6 बार प्लेऑफ और 3 बार कर चुकी है टेबल टॉप

IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 बार (2008, 2009, 2012, 2019, 2020 और 2021 में) प्लेऑफ में जगह बनाई है. दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली 2009, 2012 और 2021 में पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रही थी, लेकिन फिर भी फाइनल नहीं जीत सकी. 2019 में दिल्ली की टीम ने एलिमिनेटर मुकाबला भी जीता था, लेकिन क्वॉलीफायर 2 में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई. दिल्ली टीम की सबसे बड़ी कमजोरी यही रही है कि वे लीग स्टेज में तो अच्छा करती है, लेकिन नॉकआउट में ढेर हो जाती है.

विज्ञापन

ये भी पढें- 7 भारतीय दिग्गज जो IPL इतिहास में नहीं जड़ सके एक भी शतक, 2 खिलाड़ी आज भी हैं एक्टिव

2020 में सबसे करीब पहुंचकर टूटा सपना

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए सबसे बड़ा दिल टूटने वाला पल IPL 2020 का फाइनल था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम 13 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार फाइनल में पहुंच थी. फाइनल में दिल्ली के सामने मुंबई इंडियंस थी, लेकिन दबाव में टीम बिखर गई और ट्रॉफी एक बार फिर उनके हाथ से फिसल गई. इसके बाद दिल्ली अब तक फाइनल में नहीं पहुंच सकी है. दिल्ली के अलावा, पंजाब किंग्स की टीम दो बार फाइनल (2014, 2025) पहुंचकर ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम इस सीजन अब तक 11 मैच खेल चुके है, जिसमें से सिर्फ 4 में जीत हासिल की है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8 अंक और -1.154 के नेट रनरेट के साथ 8वें नंबर पर है. दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: ऑरेंज कैप से सिर्फ इतने रन दूर हैं वैभव सूर्यवंशी, आज नंबर 1 बनने का मौका, GT के गेंदबाजों के लिए बनेंगे खतरा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola