---विज्ञापन---

खेल

7 भारतीय दिग्गज जो IPL इतिहास में नहीं जड़ सके एक भी शतक, 2 खिलाड़ी आज भी हैं एक्टिव

IPL के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने शतकों की छड़ी लगाई है, लेकिन कुछ ऐसे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भी रहे, जो अपने पूरे IPL करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके. यहां जानिए ऐसे 7 भारतीय दिग्गजों के बारे में जो आईपीएल में कभी शतक नहीं जड़ पाए.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: May 9, 2026 14:56
Indian Players who Failed to Score a Century in IPL History
Indian Players who Failed to Score a Century in IPL History

Indian Players who Failed to Score a Century in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे कई भारतीय बल्लेबाजों ने शतकों की झड़ी लगाई है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि भारतीय क्रिकेट के कुछ ऐसे ‘महारथी’ भी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तो राज किया, पर IPL में कभी 100 का आंकड़ा नहीं छू सके. आइए जानते हैं उन 7 भारतीय दिग्गजों के बारे में जो IPL में शतक नहीं जड़ पाए, जिनमें से 2 खिलाड़ी आज भी मैदान पर एक्टिव हैं.

1. एमएस धोनी (MS Dhoni)

IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बनाया, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए. धोनी अक्सर नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने आते हैं और उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई बार टीम को जीत दिलाई है, लेकिन कभी सेंचुरी नहीं लगा सके. 44 साल के धोनी का सर्वोच्च IPL स्कोर 84* रहा है और वह अब भी सीएसके टीम का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

2. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में 36 अर्धशतक जड़े, लेकिन कभी 100 का आंकड़ा नहीं छू सके. गंभीर ने 154 मैचों में 4217 रन बनाए, जो बिना शतक के किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों में से एक है. उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन रहा.

3. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

2011 वर्ल्ड कप के हीरो और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं. युवराज ने IPL में कई शानदार पारियां खेलीं और लंबे-लंबे छक्के लगाए, लेकिन वह कभी 100 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 83 रन रहा. उन्होंने 2008 से 2019 तक आईपीएल में खेलते हुए 132 मैचों में 2750 रन बनाए.

---विज्ञापन---

4. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL के सबसे भरोसेमंद फिनिशर्स में गिने जाते हैं. RCB के लिए खेलते हुए कार्तिक ने कई मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन IPL में कभी शतक नहीं लगा पाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 97* रन है, यानी वह बेहद करीब आकर भी शतक से चूक गए.

ये भी पढ़ें- RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी पर लगाम लगाने के लिए ऐसी प्लेइंग 11 उतारेगी गुजरात टाइटंस!

5. रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबिन उथप्पा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उथप्पा ने IPL में लगातार रन बनाए और ऑरेंज कैप भी जीती हैं, लेकिन वह कभी शतक नहीं लगा सके. आईपीएल में 6 टीमों का हिस्सा रहने और टॉप ऑर्डर में खेलने के बावजूद उथप्पा कभी शतक नहीं ठोक पाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 88 रन रहा.

---विज्ञापन---

6. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आज भी IPL में एक्टिव हैं, लेकिन उनके नाम भी एक भी शतक नहीं है. CSK के लिए खेलते हुए जडेजा ने कई मैचों में बेहतरीन पारियों खेलीं, लेकिन कभी 100 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. उनका हाईएस्ट स्कोर 77* रन है. हालांकि, उनकी भूमिका ज्यादातर फिनिशर की रही है, इसलिए उन्हें लंबी पारी खेलने के मौके कम मिले. जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं.

7. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)

दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. द्रविड़ ने आईपीएल में RCB और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कई शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन कभी 100 का आंकड़ा नहीं छू सके. आईपीएल के शुरुआती 6 सीजन तक राहुल ने 89 मैच खेल और पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 अर्धशतक जड़े, लेकिन शतक जड़ने में द्रविड़ नाकाम रहे. IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 71* रन का रहा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्या के बाद गिल की भी छुट्टी! इस खिलाड़ी को मिलेगी T20 और वनडे टीम की कप्तानी? आया चौंकाने वाला अपडेट

First published on: May 09, 2026 02:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.