दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच वाले दिन शाम 5 बजे तक हल्की बारिश की संभावना है और करीब 4 बजे के आसपास आंधी या बूंदाबांदी भी हो सकती है आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. मैच के एक दिन पहले दिल्ली में बीच-बीच में बारिश हुई थी.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार फॉर्म में चल रही है, तो दूसरी तरफ गुजरात का अब तक खाता भी नहीं खुला है. गुजरात की टीम को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम दिल्ली को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
GT vs Delhi Capitals IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इस मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. यहां की बाउंड्री छोटी है और खूब चौकों-छक्कों की बारिश होती हैं. हालांकि, शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के एक दिन पहले दिल्ली में बीच-बीच में बारिश होती रही. मैच वाले दिन शाम 5 बजे तक हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है और करीब 4 बजे के आसपास आंधी या बूंदाबांदी भी हो सकती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश का खतरा लगभग ना के बराबर है. हालांकि, आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. पिच कवर में रहने की वजह से उसमें थोड़ी नमी जरूर होगी, जिसका फायदा मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाज उठा सकते हैं.
Delhi Capitals vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. इम्पैक्ट प्लेयर – शाहरुख खान.
DC vs Gujarat Titans IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला कड़ी टक्कर का नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 3 मैच अपने नाम किए हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 3 मैचों में जीत हासिल की हैं.
इस मुकाबले में सबकी नजरें एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी पर रहने वाली हैं. 22 साल के रिजवी ने पिछले दो मुकाबलों में 160 रन बनाए हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर - शाहरुख खान.
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर - समीर रिजवी.
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन DC के खिलाफ उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम को आईपीएल 2026 में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. गुजरात को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है. गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रन से हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल GT पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में चल रही हैं. दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और 4 अंकों के साथ पॉइटंस टेबल में चौथे नंबर पर है. पहले मुकाबले में LSG को 6 विकेट से हराने के बाद दिल्ली की टीम ने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी. अब DC की टीम गुजरात को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.
साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुतार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा.
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी दार, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.
आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. एक तरफ दिल्ली की टीम की जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, तो दूसरी तरफ गुजरात की अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.










