मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व भारतीय क्रिकेट के पोस्ट ने मचाई सनसनी

Vaibhav Suryavanshi in MI: 15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कही जा रहा है कि वैभव आगामी सीजन में मुंबई के लिए खेलेंगे. ये पोस्ट भारतीय क्रिकेटर की तरफ से की गई है.

jacket (31)

Vaibhav Suryavanshi in MI: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. राजस्थान की टीम में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. पिछले सीजन में वैभव ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए अपने तेवर साफ कर दिए थे. इस सीजन का आगाज भी उन्होंने उसी अंदाज में किया है. वैभव अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हो चुके हैं. इसी के साथ वैभव को लेकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पोस्ट ने सनसनी मचा दी है. इस पोस्ट में ऐसा क्या है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

MI होगी वैभव की अगली टीम?

राजस्थान रॉयल्स का पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ था. इस मैच में हर किसी की नजरें वैभव और बुमराह के राइवलरी पर टिकी हुई थी. इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने एक पोस्ट किया जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. उन्होंने लिखा, “वैभव सूर्यवंशी आज अपनी फ्यूचर टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.” इस पोस्ट के सामने आने के बाद ये एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया और लोग इसको लेकर काफी बात कर रहे हैं. 

विज्ञापन

2024 के ऑक्शन में RR ने चला था दांव

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2024 में हुए ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर दांव चला था. फ्रेंचाइजी ने उनको 1.10 करोड़ के प्राइज पर खरीद पर टीम में शामिल किया था. पहले ही सीजन में उन्होंने धमाकेदार आगाज किया था और वो टूर्नामेंट में सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. इसके बाद इस साल भी वो टूर्नामेंट में बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. फिर चाहे वो बुमराह हो या कोई और. अब तक खेले 3 मैचों में वो 122 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है.

मुंबई की टीम ने की है टैलेंट की खोज

मुंबई इंडियंस को लेकर इस बात की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि फ्रेंचाइजी पहले भी कई युवा सितारों को ढूंढ कर आईपीएल में उतार चुकी है. इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो कि टीम इंडिया में खेल रहे हैं. इससे पहले जसप्रीत बुमराह (2013), हार्दिक पांड्या (2015), क्रुणाल पांड्या (2016), सूर्यकुमार यादव (2012), ईशान किशन (2018) और तिलक वर्मा (2022) सभी मुंबई इंडियंस से ही निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ