Hockey: अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, दीपिका-सविता की हुई वापसी

Hockey: अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. सलीमा टेटे की अगुवाई वाली इस 24 सदस्यीय टीम में दीपिका और सविता की वापसी हुई है. उनके अलावा, कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

Indian Women Hockey Team

Indian Women Hockey Team

Indian Women Hockey Team for Argentina Tour: हॉकी इंडिया ने अर्जेंटीना दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. सलीमा टेटे की कप्तानी वाली इस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्लेयर्स को भी जगह दी गई है. भारतीय टीम 13 से 17 अप्रैल के बीच ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज हॉकी वर्ल्ड कप 2026 और एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को अपनी तैयारियों को परखने और संयोजन मजबूत करने का अहम मौका माना जा रहा है.

विज्ञापन

दीपिका और सविता की हुई वापसी

अर्जेंटीना दौरे के लिए अनुभवी और कई नए उभरते खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. टीम की कप्तानी अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है. सबसे खास बात यह है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में फॉरवर्ड दीपिका की वापसी हुई है, जो चोट से उबरने के बाद टीम में लौट रही हैं. दीपिका फिर से भारत की मुख्य ड्रैग-फ्लिकर की भूमिका संभालती हुई नजर आएंगी. उनके साथ अनुभवी गोलकीपर सविता भी फिर से गोलपोस्ट की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

वहीं, डिफेंडर ज्योति और फॉरवर्ड मुमताज खान की भी वापसी हुई है. इससे टीम का डिफेंस और अटैक दोनों मजबूत हुआ है. इनके अलावा, टीम में निक्की प्रधान और सुनेलिता टोप्पो जैसी खिलाड़ियों को भी इस टीम में जगह दी गई है. रुतुजा दादासो पिसल, इशिका चौधरी और साक्षी राणा भारतीय महिला हॉकी की उभरती हुई सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से ही इन तीनों ने अपनी स्किल और कॉन्फिडेंस से सबका ध्यान खींचा है. अब देखना होगा कि अर्जेंटीना में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती हैं.

अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी 4 मैचों की सीरीज

भारतीय महिला हॉकी टीम 13 से 17 अप्रैल तक को अर्जेंटीना के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज खेलेगी. ये सभी मुकाबले ब्यूनस आयर्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- DC vs GT मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं सबसे बड़े मैच विनर, अकेले ही पलट देंगे पूरी बाजी!

अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर: सविता, बिच्छू देवी खारिबाम.
डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, मनीषा चौहान, ललथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता.
मिडफील्डर: वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, ऋतुजा दादासो पिसल, इशिका.
फारवर्ड: बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, मुमताज खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ