David Miller Break Silence Final: टी20 विश्व कप 2024 में फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस उतार-चढ़ाव वाले मैच को टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। फाइनल मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफी काफी इमोशनल दिखे, इस दौरान डेविड मिलर को भी रोते हुए देखा गया था। जिसके बाद अब डेविड मिलर ने फाइनल में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है।
अब तक दुखी हैं मिलर
फाइनल भारत के हाथों मिली दिल तोड़ देने वाली हार के बाद अब साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है।
ये भी पढ़ें:- क्या आज भारत लौटेगी टीम, बारबाडोस में कैसा है मौसम? सामने आया नया अपडेट
पोस्ट शेयर करके मिलर ने लिखा कि 2 दिन पहले जो हुआ उससे मैं काफी दुखी हूं, बड़ी मुश्किल से उस स्थिति से खुदको निकाला है। जो मैं फिलहाल महसूस कर रहा हूं उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं सिर्फ एक बात जानता हूं कि मुझे इस टीम पर पूरा गर्व है। टूर्नामेंट में हमारी यात्रा काफी शानदार रही, उतार-चढ़ाव भी आए। हमने दर्द सहा है लेकिन मुझे विश्वास है ये टीम आगे भी अपना स्तर ऊंचा करती रहेगी।
अपना कैच कभी नहीं भूल पाएंगे मिलर
इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। मिलर पर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें टिकी थी और मिलर पहले भी ऐसे मैच जिताए। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कमाल का कैच पकड़ा था। ये कैच ही अफ्रीका की हार का कारण बन गया था। इस कैच को मिलर कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि शायद वो कैच न होकर छक्का हो जाता तो आज रिजल्ट कुछ और हो सकता था।
ये भी पढ़ें:- दिग्गजों ने जीता जहां, अब नए लड़ाकों की बारी…जिम्बाब्वे के सामने आसान नहीं होगी राह
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma नहीं लेना चाहते थे संन्यास, तो क्या गौतम गंभीर बन गए वजह?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
37 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines