Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 179 रनों पर ही समेट दिया। सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड की कोशिश स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर बनाने की थी, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने निराश किया, जहां पूरी टीम 200 रन भी नहीं बना सकी। इसके साथ ही टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जहां टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे कम स्कोर बनाया।
जोस बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में अपना आखिरी टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इंग्लिश टीम का टॉप ऑर्डर मार्को जेनसन के सामने लड़खड़ा गया, जिन्होंने फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ और बेन डकेट को जल्दी से पवेलियन की राह दिखाई।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अहम मैच में बाहर हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
जो रूट ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड के स्कोर को 200 तक के आसपास पहुंचाने में जो रूट की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 25 जबकि डकेट ने 24 रनों की पारी खेली। प्रोटियाज टीम के लिए वियान मुल्डर और जेनसन के नाम तीन-तीन विकेट रहे, जबकि केशव महाराज को दो विकेट मिले। इंग्लैंड को 179 रनों पर समेटते ही दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उनका सामना नॉकआउट में भारत या न्यूजीलैंड से होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को मिली थी निराशा
इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करके अपने अभियान को खत्म करना चाहता था, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। इंग्लैंड के इस प्रदर्शन से अफगानिस्तान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं और उसकी भी टूर्नामेंट से विदाई हो गई है। बता दें कि ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था।
यह भी पढ़ें: CT 2025: टीम इंडिया के पास 2023 का बदला चुकाने का मौका! समीकरण ने सभी को किया हैरान
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
26 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
33 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines