Skin doctor sues Ronaldo over unpaid bill: मशहूर फुटबॉलर Cristiano Ronaldo पर एक डॉक्टर ने इलाज के बाद फीस न देने का आरोप लगाया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार याची ने कोर्ट से फुटबॉलर को उसके करीब 42.32 लाख रुपये देने का आदेश देने का आग्रह किया है।
फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पेश मामले में पूर्व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशन रविंद्रन ने ये याचिका दायर की है। डॉ. रोश के नाम से मशहूर रोशन फिलहाल बोटोक्स, फिलर्स, स्किन केयर और आइब्रो लिफ्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके मरीजों की लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ी, राजनेता और कारोबारी शामिल हैं।
2022 में ओल्ड ट्रैफर्ड में हुआ इलाज
डॉ. रोश का दावा है कि पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार रोनाल्डो साल 2021 और 2022 में ओल्ड ट्रैफर्ड स्थित उनके क्लीनिक में इलाज के लिए आए थे, हालांकि फुटबॉलर किस चीज का इलाज करवाने आए थे इस बात की जानकारी डॉक्टर ने मीडिया में शेयर नहीं की है। डॉक्टर का आरोप है कि फुटबाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर उनके कथित रूप से 40,000 पाउंड का बिल पेडिंग है।
कोर्ट का हवाला देकर बयान देने से किया इनकार
अमेरिकी मीडिया के अनुसार रोनाल्डो के साथ अन्य खिलाड़ियों के नाम याचिका में शामिल हैं। हालांकि इस बारे में मीडिया के पूछने पर डॉ. रोश ने कहा कि यह एक कानूनी मामला है और एक पेशेवर के रूप में मैं अपने मरीजों के साथ इस विषय पर चर्चा नहीं कर सकता हूं। बता दें फिलहाल दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो सऊदी अरब के एक क्लब के लिए 1830 करोड़ में खेल रहे हैं, फिलहाल उन्होंने इस बारे में अपना कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: Pakistan में इंटरनेट बंद, शिपिंग कंटेनर लगाकर बंद की गई सड़कें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
15 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
51 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines